तहसील के 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले गए

Jul 3, 2023 - 18:19
 0  205
तहसील के 18 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले गए

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/जालौन तहसील कालपी के राजस्व विभाग में फेरबदल के तहत 18 लेखपालों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया गया है, विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालपी सदर लेखपाल की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह यादव को सौंपी गई है, जितेंद्र अभी तक कीरतपुर क्षेत्र देख रहे थे। इसी क्रम में छौंक-जोल्हुपुर क्षेत्र के लेखपाल विद्यासागर के स्थान पर वरिष्ठ लेखपाल प्रमोद दुबे तो जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कई महत्वपूर्ण ग्राम के लेखपालों के क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। हाईवे रोड के किनारे बसे हुए गांव तथा बेतवा नदी के तटवर्ती ग्राम के महत्वपूर्ण ग्रामों लेखपालों कार्य क्षेत्र में विभाग के द्वारा बदलाव किया गया। लेखपालों के कार्यक्षेत्र के बदलाव को लेकर राजस्व विभाग के कर्मचारियों में दिन भर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow