आयोग के सदस्य ने गौशाला का निरीक्षण कर गौवंशो को खिलाया गुड़

May 18, 2025 - 18:45
 0  72
आयोग के सदस्य ने गौशाला का निरीक्षण कर गौवंशो को खिलाया गुड़

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन गौवंशों की सेवाओं की हकीकत परखने के लिये एसडीएम सुशील कुमार सिंह के साथ उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य जनसेवक राजेश सिंह नूरपुर ने कालपी के नगरीय क्षेत्र की गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। एवं जिम्मेदारों को उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिये निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गौवंशो को गुड़ खिलकर सेवा की।

 पालिका के राजस्व निरीक्षक राम भुवन, एसडीएम सुशील कुमार सिंह गौभक्तों के साथ गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह नूरपुर के द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित आलमपुर गौ आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गर्मी में गौवंशो से बचाव के उपायो को देखा तथा पानी की टंकी,भूसा, चारा की हकीकत परखी। गौशाला में 223 गोवंश वर्तमान समय मौजूद है। जिनके संरक्षण के लिए पालिका के द्वारा पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। आयोग के सदस्य ने मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक/ प्रभारी राम भुवन सिंह को निर्देश दिया के गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए गौवंशी के लिए छाया के पुख्ता इंतजाम निरंतर रखें जाये ।साथ ही हरे चारे की व्यवस्था की जाए तथा गौवंशो को शुद्ध पानी की व्यवस्था होनी आवश्यक है।इस दौरान राजेश तिवारी तरीबुलदा, हर्षित खन्ना आदि गौभक्तों की मौजूदगी रही।

फोटो - गौशाला का निरीक्षण करते आयोग के सदस्य एवं एसडीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow