हादसे में मकान की छत गिरने से माँ बेटे की हुई मौत

Aug 11, 2024 - 16:48
 0  542
हादसे में मकान की छत गिरने से माँ बेटे की हुई मौत

कोंच (जालौन) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महलुआ में हादसे से छत गिर जाने के कारण माँ बेटे की दबकर मृत्यु हो गयी व पिता पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य मे जुट गए तब तक स्थानीय प्रशासन के साथ साथ जिले के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना की जांच करते हुए उन्हें दैवीय आपदा सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी

             प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम महलुआ में दिन रबिवार को अलख सुवह हादसे से एक मकान की छत गिर जाने से उसमें सो रहे अखलेश पुत्र अवधेश उम्र करीब 35 बर्ष व अदिति पुत्री अखलेश उम्र करीब 10 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए और मोहिनी पत्नी अखलेश उम्र 30 वर्ष और देवू पुत्र अखलेश उम्र करीब 6 वर्ष की दबकर मृत्यु हो गयी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय फायर सर्विस के साथ पहुंच गए और राहत कार्य मे जुट गए जिसमें ग्रामीणों की मदद से चार घायलों को बाहर निकलवाकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां पर मोहिनी व देवू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और घायल अखलेश व अदिति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया उक्त घटना की सूचना जब उच्च अधिकारियों को हुई तो घटना स्थल पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश सहायक जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए और घटना की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दैवीय आपदा सहायता धनराशि 4 लाख प्रति मृतक व पक्के मकान की क्षति हेतु 1 लाख 20 हजार की सहायता दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी उक्त के सम्बंध में अधिकारियों का कहना है कि घटना बारिश के कारण मकान की छत गिरने व उसके पश्चात फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से घटना घटित हुई है उक्त के सम्बंध में मृतक के भाई मुकेश का कहना है कि घटना लगभग सुवह 5 बजे एक धमाके के साथ हुई और जब बाहर आकर देखा तो लेंटर गिरा हुआ था जिसमें सभी लोग दबे थे मृतक के अन्य परिवारीजनों का कहना है कि घटना सिलेंडर फटने से घटित हुई है अब यह जांच का विषय है कि घटना की बजह क्या है वहीं पुलिस पहलुओं/तत्थ्यों की जांच गहनता से कर रही है और पोष्ट मार्टम रिपोर्ट व साक्ष्य के आधार पर ही घटना की जानकारी पुलिस द्वारा दी जा सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow