25 लाख की लागत से जोल्हूपुर में स्मृति द्वारा का निर्माण शुरू

Aug 13, 2024 - 18:46
 0  216
25 लाख की लागत से जोल्हूपुर में स्मृति द्वारा का निर्माण शुरू

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) क्षेत्रीय विधायक विकास निधि के तहत 25 लाख रुपये की लागत से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गजाघर प्रसाद चतुर्वेदी वेद व्यास स्मृति द्वार का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि निधि से धनराशि को आवंटित हो गई तथा निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। 

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने विश्व एवं देश की महान विभूतियों, क्रांतिकारियों की यादों को ताजा रखने तथा भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए स्मारक होना जरूरी है। महाभारत के रचयिता भगवान वेद व्यास की धर्मस्थली कालपी रही हैं। जबकि मेरे पूज्य पिता स्व. गजाघर प्रसाद चतुर्वेदी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए यातनाएं सही तथा देश की आजादी में योगदान दिया। इसी को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गजाघर प्रसाद चतुर्वेदी- भगवान वेद व्यास स्मृति द्वार को निर्मित कराने की सहमति बनी थी। स्मृति द्वार के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग खंड तृतीय के इंजीनियरों के द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विभागीय अवर अभियंता ने बताया कि जोल्हूपुर राजमार्ग में निर्माणाधीन स्मृति द्वार जल्द ही निर्मित हो जाएगा। भूपेंद्र सिंह, विवेक सिंह, महाराज सिंह, बद्री प्रसाद, रविन्द्र सिंह आदि ग्रामवासियों ने कहा कि इससे गांव की शोभा और बढ़ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow