गौसेवा आयोग के अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Oct 4, 2024 - 18:40
 0  115
गौसेवा आयोग के अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन)। उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का कालपी आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र द्विवेदी लालू महाराज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद होकर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि गायों पर आधारित कृषि की प्रगति पर जोर दिया जाए।

लखनऊ से झांसी जाते समय हाईवे रोड में स्थित गल्ला मंडी गेट में टीवीएस एजेंसी प्रतिष्ठान में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन गुप्ता राजन सिंह चौहान ब्रह्म सिंह यादव दीपू यादव अश्वनी तिवारी हर्षित खन्ना अतुल सिंह चौहान सभासद दिग्विजय सिंह कन्हैया मिश्रा सर्वेश्वर नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश यादव सभासद सहित दर्जनों कार्यकर्ता ऑन ने गगन भेदी नारे लगाते हुए फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र द्विवेदी तथा भाजपा नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने स्मरण कराया कि जनपद जालौन में प्रचारक के रूप में कार्य करके श्याम बिहारी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के हितों में कार्य किया है, अब वह गौ संरक्षण में अहम भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow