उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक को राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित

Nov 17, 2024 - 06:27
 0  133
उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक को राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई जालौन राज्य स्तरीय निपुण कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया गया। जिसका उदघाटन शिक्षा निदेशक गणेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक पवन कुमार सचान, पूर्व निदेशक डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप के द्वारा हुआ। निपुण भारत के साथ शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों का सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद जालौन से प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा के अध्यापक विपिन उपाध्याय को उनके नवाचारों और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखते हुए सम्मानित किया गया। प्रदेश के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विपिन उपाध्याय को शिक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्य के लिए विभाग द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया गया। विपिन उपाध्याय ने अपने विद्यालय को पूरे प्रदेश में एक मॉडल विद्यालय बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उनके नवाचारो को भी सराहा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow