श्रीराम राज्याभिषेक के साथ बाल रामलीला महोत्सव का हुआ समापन
कोंच (जालौन) कोंच क्षेत्र में श्री बाल रामलीला समिति के तत्वाधान में चले ग्राम पड़री की बाल रामलीला के महोत्सव में रंगमंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। गुरु वशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम और माता जनकनंदिनी को सिंहासन पर प्रतिष्ठित कर उनका तिलक किया और आरती उतारी। इसी के साथ रामलीला के वर्तमान महोत्सव का समापन हो गया। देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा, लोगों ने भव्य और अनुपम राम दरबार की झांकी का दर्शन किया, भगवान की आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर रात दरबार सभी पांचों मूर्तियों का विसर्जन हुआ और उनको ससम्मान विदा किया गया।
सांकेतिक तौर पर चारों वेदों ने ब्राह्मण वेश में आकर प्रभु श्रीराम का गुणगान किया और भगवान भोले शंकर ने राम दरबार में आकर आनंदित होकर नृत्य किया। इस अवसर पर गोले दाग कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का विधिवत् समापन हो गया। समूचे रामलीला मंचन में अभिनय करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राम किशोर, मंत्री अरुण कुमार पटेल, उपाध्यक्ष रामलाला कुटरा, कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद ननना, इस मौके पर रामप्रकाश निरंजन, छत्रसाल निरंजन, चंद्रप्रकाश पाठक, सुनील पाठक, राजीव लोचन श्रीवास्तव, सुभाष पटेल, रामशंकर, पप्पू प्रजापत, लाखन परिहार रणजीत सिंह पटेल, रबिंद्र पटेल, शीतल पटेल, अंकित अंकित राज पटेल,आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?