सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सैकड़ों सपाईयों ने किया स्वागत

Mar 16, 2025 - 19:43
 0  194
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सैकड़ों सपाईयों ने किया स्वागत

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के छिरिया एक्सप्रेसवे से बांदा की ओर जाते समय जनपद जालौन के सैकड़ों सपाईयों एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर सपा मुखिया अखिलेश यादव का फूल मालाओं से जमकर स्वागत करते हुए उनकी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाये। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जालौन-गरौठा व भोगनीपुर के सांसद नारायणदास अहिरवार से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सपा महिला जिलाध्यक्ष ने अपनी महिला टीम के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी का हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जोरदार कार्यकर्ताओं का उत्साह देख राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद दिखाई दिये। इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता अजहर बेग, सांसद प्रतिनिधि राजू अहिरवार, वेदप्रकाश यादव, दीपू त्रिपाठी, इकबाल मंसूरी, सिद्धार्थ यादव,.विक्रांत यादव,राघव गुर्जर ,लक्की, संजू कठेरिया, महेंद्र, उमेश कुशवाहा सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow