यमुना नदी में डुबी युवती को 3 घंटे के बाद गोताखोरों ने निकाला

May 16, 2025 - 18:19
 0  227
यमुना नदी में डुबी युवती को 3 घंटे के बाद गोताखोरों ने निकाला

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन यमुना नदी कालपी में नागरिकों के डूबने का सिलसिला हम नहीं पा रहा है। शुक्रवार को हरीगंज मोहल्ला निवासिनी एक युवती यमुना नदी में डूब गई। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने 3 घंटे की खोजबीन के बाद नदी की जलधारा में शव को निकालने में कामयाबी हासिल की। 

प्राप्त जानकारी बताया गया मोहल्ला हरीगंज निवासी सियाराम की पुत्री बबली स्नातक की छात्रा है।शुक्रवार की दोपहर को कई लोगों के साथ यमुना नदी में सामाग्री प्रवाहित कर ने गयी थी। इसी दौरान पैर फिसलने से बबली यमुना नदी में डूब गई। इस मामले की खबर मिलने पर घर के लोग मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। यमुना नदी में बबली की खोजबीन करने के लिए कई गोताखोर जुट गए। 3 घंटे के प्रयासों के बाद गोताखोरों के द्वारा बबली के शव को जलधारा से बाहर निकालने में कामयाबी हासिल हुई। मालूम हो के परसों 18 वर्षीय मुकीम पुत्र वहीं अंसारी निवासी मोहल्ला दमदमा कालपी की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। यमुना नदी में डूबने से लगातार मौतों की वजह से नागरिकों में बेचैनी फैली हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow