मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसा अजगर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

कोंच (जालौन) बरसात के दिनों में मछली पकड़ने का स्वाद उसे समय महंगा पड़ गया जब मछली के जाल में मछली की जगह अजगर सांप फस गया जब मछली पकड़ने वालों ने मछली समझ कर जल को बाहर खींचा तो उनके होश फाख्ता हो गए और आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल ही बन को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बन कर्मियों ने जाल में फंसे अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम गोरा करनपुर स्थित तालाब में दिन शुक्रवार समय करीब सुबह 8 बजे ग्राम के मछली शौकीन लोग मछली जाल से पकड़ रहे थे लेकिन जाल में मछली की जगह पर अजगर सांप फस गया यह जानकारी उन्हें तब हुई जब उन्होंने मछली के जाल को बाहर खींचा और उसमें लंबा चौड़ा अजगर दिखाई दिया जिसका अजगर सांप को देखते ही मछली पकड़ने वालों के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने उसे जाल सहित घसीट कर मुख्य मार्ग बंगरा कोंच मार्ग पर ले आए और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने तत्काल ही इसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना पाकर मौके पर वनरक्षक शिवाजी वनरक्षक ध्रुव यादव और सहायक मनीष यादव पहुंच गए और जाल में फंसे करीब 20 किलो बजनी अजगर सांप का रेस्क्यू कर बड़ी मशक्कत के बाद उसे पड़क कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया।
What's Your Reaction?






