62 बाढ़ प्रभावित गाँवों में 3160 हेक्टेयर हुई जलमग्न फसल को मिलेगा मुआवजा

Aug 22, 2025 - 20:06
 0  73
62 बाढ़ प्रभावित गाँवों में 3160 हेक्टेयर हुई जलमग्न फसल को मिलेगा मुआवजा

कालपी (जालौन)  अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित करीब 62 गांवों में करीब 3160 हेक्टेयर फसल का आपदा से हुए नुकसान का आकलन निकल कर आया है। जिससे होने वाले नुकसान का मुआवजा शासन से दिया जाना तय है परंतु मिलेगा तो तब जब लाभार्थियों की सूची फ़ीड होगी। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एस डी एम कालपी मनोज कुमार सिंह और तहसीलदार अभिनव तिवारी रात दिन एक करके फीडिंग कराने में जुटे हुए हैं। हालांकि इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो जाये और इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है कि कोई पात्र लाभार्थी किसी चूक से रह न जाये। आज देर शाम एस डी एम मनोज कुमार सिंह और तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी ने घूम घूम कर तहसील में फ़ीडिंग की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने तहसील परिसर का भी भ्रमण किया तहसील के शौ चा लय की सही से सफा ई कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पानी की समुचित व्यवस्था और अधीनस्थों के कमरों में बैठक व्यवस्था और पंखों इतियादि की व्यवस्था को भी देखा। श्री सिंह ने अपने अधीनस्थों का हौसला बढ़ाते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वाह के टिप्स भी दिये।आपको बताते चलें कि ज्यादातर नुकसान तिल ज्वार और बाजरा की फसल का ही हुआ है। राजस्व टीम द्वारा आपदा राहत पोर्टल में की जा रही फीडिंग पूरी होने के बाद से ही किसानों के खतों में पैसा आना शुरू हो जाने की पूरी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow