पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने उरई शहर राठरोड़ पर चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान

Jun 11, 2023 - 18:27
 0  109
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने उरई शहर राठरोड़ पर चलाया अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान

 संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई (जालौन)। जिला मुख्यालय उरई के राठरोड़ पर आज रविवार को पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर उरई के अलावा शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ राठरोड़ मौनी मंदिर से लेकर शहर के घंटाघर तक अवैध अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया।इस दौरान अवैध अतिक्रमण की सीमा में आने वाले कई बड़े भवनों के ऊपर बुलडोजर चलवा प्रशासन ने उन्हें जमींदोज करवा दिया। मौनी मंदिर से घंटाघर तक अवैध सब्जी मंडी तथा लकड़ी के टालों पर भी प्रशासन का बुलडोजर नहीं रुका और भी तहस-नहस करवा दिया गया।प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही से अतिक्रमण कारियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow