पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नम्बर 5 का सभाषदों संग किया भ्रमण
![पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नम्बर 5 का सभाषदों संग किया भ्रमण](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202306/image_870x_6485ce3de1c20.jpg)
कोंच(जालौन) नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने शपथ लेते ही घोषणा की थी कि हम अपने सभाषद साथियों के साथ नगर के वार्डों का भ्रमण करेंगें और वहां पर अपेक्षित निर्माण कार्यों को चिन्हित करेंगें जिन्हें नगर विकास में जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा इसी संकल्प ध्येय के चलते दिन रविवार को पालिकाध्यक्ष ने प्रातः वार्ड संख्या 5 मुहल्ला भगत सिंह नगर के सभाषद कमर जहां शकील अहमद के साथ वार्ड का भ्रमण किया जहां पर सफाई प्रकाश खराब हेण्डपम्प और विकास कार्यों को चिन्हित कर उनकी सूची बनाई वहीं बार्ड के निवासियों से भी मिलकर वार्ड में होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा भ्रमण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बगैर भेदभाव के नगर का विकास किया जाएगा और हम सभी लोग माननीय प्रधानमंत्री के विजन सबका साथ सवका बिकास के साथ कार्य करेंगे पालिकाध्यक्ष की इस कार्यशैली को देखकर बार्ड वासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)