पंचायत सहायकों ने डी पी आर ओ को सौंपा ज्ञापन
![पंचायत सहायकों ने डी पी आर ओ को सौंपा ज्ञापन](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202309/image_870x_64ff069193cb6.jpg)
अमित गुप्ता
संवाददाता
उरई (जालौन) उरई: जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय जिला पंचायत अधिकारी जनपद जालौन स्थान उरई आज 11/09/23 को दर्जनों की संख्या में पंचायत सहायकों ने उरई कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला पंचायत राज अधिकारी को सामूहिक इस्तीफा भेंट करने की दी चेतावनी। राजस्व विभाग का डिजिटल क्राप सर्वे ई-खसरा पड़ताल का कार्य जबरन तहसील स्तर के अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है।जिसकों लेकर जिले के समस्त पंचायत सहायक सामूहिक रूप से पुरजोर विरोध कर रहे है।उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य को जबरन करवाया जायेगा तो जिले के समस्त पंचायत सहायक सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो जायेंगे।उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से उचित कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से पंचायत सहायक सोनू सिंह, प्रियंक अभिषेक यादव, विवेक राज सहित काफी संख्या में पंचायत सहायक आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)