युवा पल्लेदार ने यमुना में लगाई चलांग, पुलिस तथा गोताखोर ढूंढने में जुटे

अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी(जालौन)। बुधवार की दोपहर को घरेलू कलह की वजह से युवा पल्लेदार के द्वारा कालपी के पुराने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पुलिस तथा गोताखोर जलधारा में खोजबीन शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी 25 वर्षी विमल सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर कानपुर नगर की चकर मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर से निकल गया तथा समीप में ही पुराने पुल में पहुंचकर ऊपर से यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुल के नीचे मछली का शिकार कर रहे लोगों ने विमल को कूदते हुए देख लिया। इसकी खबर घर वालों को लगी तो पारिवारिक यमुना नदी किनारे पहुंच गए। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची तथा जायजा लिया। पुलिस के सहयोग से गोताखोर विमल सोनकर को नदी में खोजबीन करने मे जुट गये हैं।
What's Your Reaction?






