मुख्य बाजार टरनन गंज में पुलिस उपाधीक्षक ने किया पिंक बूथ का उद्घाटन

Nov 5, 2023 - 19:26
 0  118
मुख्य बाजार टरनन गंज में पुलिस उपाधीक्षक ने किया पिंक बूथ का उद्घाटन

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी/जालौन स्थानीय नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में पुलिस उपाधीक्षक पिंक बूथ का शुभारंम्भ हो गया है। पिंक बूथ का प्रभारी के पद पर महिला हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी की नियुक्ति हो गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा ने पिंक बूथ का निरीक्षण कर के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।                                          

 कालपी कोतवाली पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार टरननगंज में चौकी के समीप पुलिस पिंक बूथ का विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेन्द्र पचौरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह राठौर समेत पुलिस के विभागीय अधिकारियों व पुलिस जवानों महिला सिपाहियों संध्या, वैशाली, रेणुका, कुंती गौतम, रश्मि कटियार तथा नगर के संभ्रांतजनों की मौजूदगी में पुलिस पिंक का विधिवत शुभारम्भ हुआ है। ‌क्षेत्राधिकारी पुलिस डॉ. देवेन्द्र पचौरी की मौजूदगी में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर नगर के मुख्य बाजार में यह पिंक बूथ खोला गया है। जिसमें महिला सिपाही तैनात रहेगी तथा महिलाएं व लड़कियां इस बूथ पर आकर अपनी समस्याओं को बता सकती है। महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।तथा नारी सुरक्षा के लिये यह महत्वपूर्ण कदम है। एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ ने बताया कि पिंक बूथ का प्रभारी हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी को बनाया गया है जबकि महिला सिपाहियों दिशा दीक्षित तथा वैशाली की नियुक्ति की जा चुकी है। सभी महिला सिपाही बराबर ड्यूटी करेंगी। बीती शाम को फुट मार्च करने के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा के द्वारा पिंक बूथ का निरीक्षण करके कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow