जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ मनाया दीपावली त्योहार

Nov 10, 2023 - 16:35
 0  180
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ मनाया दीपावली त्योहार

 बच्चों को उपहार स्वरूप स्वेटर पानी की बोतल चॉकलेट दीपक मिठाई आदि वितरण कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन

 उरई जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मड़ोरा, आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ दीपावली त्यौहार मनाया। उन्होने उपहार स्वरूप बच्चों को स्वेटर, पानी की बोतल, चाकलेट, दीपक, मिठाई आदि वितरित करने के साथ ही उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने बच्चों को दीपावली त्यौहार, भाईदौज आदि त्यौहारों को अपने परिवार सहित हर्षोल्लास के साथ मनाये। जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना, साथ ही बच्चों से कहा कि अपना अभी से लक्ष्य बनाकर निरन्तर पठन-पाठन कर उपलब्धियां हासिल करते हुये जनपद के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर देश के विकास के लिये अपनी अहम भूमिका निभायें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow