मौनियों ने मौन व्रत धारण कर की भगवान श्रीकृष्ण की उपासना

Nov 15, 2023 - 19:16
 0  16
मौनियों ने मौन व्रत धारण कर की भगवान श्रीकृष्ण की उपासना

संवाददाता

अमित गुप्ता

कालपी/जालौन खैरई दीपावली पर्व पर परेवा के दिन क्षेत्र में मौनियों ने गौ माता की पूंछ पकड़कर गौ संवर्धन का संकल्प लेकर पूरे दिन मौन व्रत धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की। महिलाओं ने गोवर्धन पूजा करके सभी के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर आयोजित दीवारी नृत्य में नर्तकों ने पत्थर उखाड़ने की परंपरा का भी निर्वहन किया।

विकाशखंड महेवा क्षेत्र के ग्राम खैरई में मौनियों ने भरपूर पंख व बांसुरी के साथ पूरे दिन मौन व्रत धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की उपासना की। उन्होंने गाय की पूंछ पकड़कर गौ संवर्धन का संकल्प लेते हुए मौन व्रत धारण किया, तो महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा कर गौवंश के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके में दीवारी नृत्य का आयोजन किया गया। खैरई में दीवारी नर्तकों ने संयुक्त रूप से दीवारी नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मल्हार का प्रदर्शन भी ग्वालों द्वारा किया गया। इसी को लट्ठमार बुंदेली दीवारी भी कहा जाता है। मौनियों ने भी जगह-जगह ग्वालों के साथ दीवारी नृत्य कर लोगों का मनमोह लिया। पूरे दिन मौन व्रत धारण कर विचरने के बाद शाम को वापस आकर मौनियों ने मौन व्रत तोड़कर प्रसाद वितरित किया। व बहनो ने अपने मौन व्रत किये भाइयो को शरवत पिलाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow