चोरी से मछली का शिकार कर एबुलेंस से ले जाते हुए तीन गिरफ्तार।

Dec 2, 2023 - 09:29
 0  192
चोरी से मछली का शिकार कर एबुलेंस से ले जाते हुए तीन गिरफ्तार।

व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

 जालौन  रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के समीप जुहीका घाट से चोरी से मछली का शिकार कर सरकारी एम्बुलेंस से ले जाते समय तीन लोगों को पकड़ लिया गया हैं एवम एक मौके से भाग गया। जिसमे एम्बुलेंस का ड्राइवर लल्लन, मछली व्यापारी दिनेश कुमार तथा एक और साथी जितेन्द्र को पकड़ लिया गया हैं। 

पंचनद पर बने जुहीका घाट पर काफी समय से गैर कानूनी तरीके से मछली का शिकार कर सरकारी एम्बुलेंस से औरैय्या ले जाकर बेचने का काम किया जा रहा था। जिसके चलते मत्स्य विभाग से जुहीका घाट पर मछली के शिकार का लाइसेंस लिये ठेकेदार को काफी समय से नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को सुबह 5 बजे के लगभग रोजाना की तरह सरकारी एम्बुलेंस 102 निःशुल्क सेवा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP-14 G 3392 में स्थानीय पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से नदी में शिकार कर पकड़ी गई मछली के साथ एम्बुलेंस के ड्राइवर लल्लन, जितेन्द्र व औरैय्या का मछली व्यापारी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया। नदी में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाले दो स्थानीय युवक खिल्लु व भीकम इनका शिकार कर मछली को एम्बुलेंस में रखकर औरैय्या भेजते हैं। एम्बुलेंस औरैय्या अस्पताल की बताई जा रही हैं। पकड़े गये लोग औरैय्या निवासी हैं। एम्बुलेंस में 120 किलो मछली पकड़ी गई हैं। 

     थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया ने बताया कि मत्स्य विभाग को सूचना दे दी गई हैं। ठेकेदार की तहरीर के आधार पर पकड़े गये उक्त लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow