पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नलकूप सिंचाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

संवाददाता
अमित गुप्ता
उरई (जालौन) सिंचाई संघ के प्रदेशीय आवाहन पर आज सोमवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नलकूप खंड उरई के परिसर में कर्मचारियों द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने की।
झांसी मंडल झांसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने धरना सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिंचाई संघ की पांच सूत्रीय मांग जो दशकों से लम्बित है जिसके कारण 2016 से 2021 में विभागाध्यक्ष के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तथा विभिन्न पत्रों से विभाग एवं शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया फिर भी विभागीय अधिकारी एवं शासन के उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों द्वारा आज तक सिंचाई संघ के पांच सूत्रीय मांग पत्र पर वार्ता कर लिखित आश्वासन देकर भी कोई सकारात्मक निरणय नहीं लिया गया। संघ की इन्ही मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।धरना प्रदर्शन के उपरांत नलकूप विभाग के कर्मचारी जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री, सिंचाई व जलशक्ति मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष संजीव यादव ने किया।धरना सभा को प्रमुख रूप से अध्यक्ष मोहर सिंह पाल, अध्यक्ष रामलला दीक्षित, अरविंद कुमार मंत्री, हरीशंकर, देवेन्द्र गुप्ता, कमलेश गौतम, शिवाधर, मानसिंह यादव, रामजी दांतरे सहित आदि ने सम्बोधित किया।
What's Your Reaction?






