लाभार्थी संपर्क कार्यशाला में योजनाओं को घर-घर पहुंचने की बनी रणनीति

Feb 23, 2024 - 19:16
 0  36
लाभार्थी संपर्क कार्यशाला में योजनाओं को घर-घर पहुंचने की बनी रणनीति

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी(जालौन) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में लाभार्ती संपर्क कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के समस्त 44 बूथों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचकर जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया गया।

नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी में स्थित व्यास गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जरूरतमंदों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी लगन तथा मेहनत से जुट जाएं। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई। नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि नगर के सभी 44 से बूथों में समितियों का गठन किया गया है। जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक तथा प्रवासी को शामिल किया गया है। इस मौके पर नवीन गुप्ता, अशोक बाजपेई, अरविंद राठौर, ब्रह्मा सिंह यादव, श्री कृष्ण गौतम, संदीप शर्मा, रजनी पाल, कुमकुम सिंह, सुबोध द्विवेदी, अमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

कालपी(जालौन)। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में लाभार्ती संपर्क कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के समस्त 44 बूथों में सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचकर जागरूक करने के लिए टीमों का गठन किया गया।

नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी में स्थित व्यास गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा जरूरतमंदों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी लगन तथा मेहनत से जुट जाएं। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई। नगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने बताया कि नगर के सभी 44 से बूथों में समितियों का गठन किया गया है। जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक तथा प्रवासी को शामिल किया गया है। इस मौके पर नवीन गुप्ता, अशोक बाजपेई, अरविंद राठौर, ब्रह्मा सिंह यादव, श्री कृष्ण गौतम, संदीप शर्मा, रजनी पाल, कुमकुम सिंह, सुबोध द्विवेदी, अमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow