जिला बदर अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mar 3, 2024 - 18:04
 0  90
जिला बदर अभियुक्त को अवैध असलहा सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

                 

 जिला संवाददाता कृष्णकांत के के श्रीवास्तव जालौन

 उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा जालौन के सख्त निर्देशन मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी के पर्यवेक्षन व क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में कुठोद थाना पुलिस ने कुठोद थाना क्षेत्र अंतर्गत रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध , व्यक्ति वाहन चोर, वांछित पतारसी सुरागरसी के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर नहर कोठी कस्बा कुठोद के पास से जिलावदर अभियुक्त मिथुन कठेरिया पुत्र नारायण निवासी ग्राम दोन थाना कुठोद जनपद जालौन को 01 अदद अवैध तमंचा 315 वोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 वोर के साथ गिरफ्तार किया गया बताते चलें जिलाबदर अभियुक्त मिथुन उपरोक्त के विरुद्ध थाना कुठोद अंतर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता कुठोद एवं अप निरीक्षक राकेश कुमार व उप निरीक्षक कैलाश चंद्र व कॉ 0897 बिल्लू राणा एवं कॉ 0532 अनमोल सिंह थाना कुठोद जनपद जालौन ने की कामयाबी हासिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow