निर्दलीय पालिकाध्यक्ष अरविंद ने थामा भाजपा का दामन

Mar 6, 2024 - 20:25
 0  245
निर्दलीय पालिकाध्यक्ष अरविंद ने थामा भाजपा का दामन

अमित गुप्ता

 कालपी जालौन

कालपी(जालौन) बुधवार को एक बार फिर से कालपी की राजनीति में परिवर्तन की लहर दिखाई दी। अपने साथियों के साथ पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने प्रदेश मुख्यालय में डिप्टी सीएम तथा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा दामन थाम लिया है। पिछले हफ्ते भी कालपी विधायक भी अपनी समाजवादी पार्टी से किनारा करके राजनैतिक बदलाव कर चुके है। 

विदित हो कि अरविंद यादव शुरू से ही समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओ में शुमार किये जाते रहे हैं। लगातार 15 वर्षों तक नगर पालिका परिषद के पद पर निर्वाचित हो चुके है। वर्ष 2023 के पालिकाध्यक्ष पद पर टिकट न मिलने पर निर्दलीय के तौर पर नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव निर्वाचित हुए थे। करीब 10 महीनें का अरविंद यादव का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। तय कार्यक्रम के तहत नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव बुधवार को लखनऊ पहुँचे तथा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। विधायक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के पाला बदलने से एक बार फिर कालपी की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow