अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
![अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202306/image_870x_649c24daa4448.jpg)
कोंच(जालौन) कोंच नगर के उरई रोड स्थित नहर कॉलनी में 25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा डाल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उरई रोड स्थित नहर कॉलनी आशीर्वाद होटल के पीछे रहने वाले 24 वर्षीय युवक अमन पुत्र राजेंद्र सिंह ने मंगलवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा खोल कर देखा तो उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई। सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, मंडी चौकी इंचार्ज विवेक कुमार यादव, सुरही चौकी इंचार्ज शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरवा कर कब्जे में लिया। बताया गया है कि मृतक की पत्नी प्रियंका कुछ दिनों से मायके ग्राम पुर थाना एट गई थी। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी, एक 6 माह का बच्चा भी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या किए जाने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)