ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करके ग्रामों का भ्रमण किया
![ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करके ग्रामों का भ्रमण किया](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202403/image_870x_65ec5f6b2faa3.jpg)
अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी(जालौन) कोतवाली उरई से स्थानांतरित होकर आये तेजतर्रार उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कालपी कोतवाली की महत्वपूर्ण पुलिस चौकी ज्ञान भारती छौंक में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अधीनस्थ ग्रामों में गस्त करके इलाके का जायजा लिया गया है।
ज्ञात हो कि ज्ञान भारती चौकी के वर्तमान प्रभारी अभिषेक के स्थान पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के द्वारा उरई कोतवाली की कोंच भस स्टाप चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को कालपी कोतवाली की ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज बनाया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन करते हुए कोतवाली कालपी में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के द्वारा योगदान आख्या देकर ज्ञान भारती चौकी का पदभार ग्रहण कर लिया है। फतेहगढ़ जनपद के मूल निवासी 2018 वैच के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह इसके पहले जनपद के विभिन्न थानों में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार अपराधों पर नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए मैं पूरी तरीके से प्रयास करूंगा। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करूँगा। नावांतुक चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने चौकी के कर्मचारियों का परिचय हासिल करके गांव गांव में भ्रमण शुरू कर दिया है
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)