केंद्रीय राज्य मंत्री ने क़यर बोर्ड शोरूम का किया भूमि पूजन

कोंच(जालौन) भारत सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा नगर में कयर बोर्ड शोरूम व सेल्स डिपो बनाये जाने के लिए प्रस्ताव दिया है जिसके लिए दिन गुरुवार को नदीगांव रोड स्थित दयाल काम्प्लेक्स में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भूमि पूजन कर मार्ग प्रशस्त किया इस दौरान कयर बोर्ड के प्रबंधक ए एन पांडेय ने बताया कि दक्षिण भारत में इसके बिभिन्न शोरूम स्थापित हैं और इनके द्वारा हजारों लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है इसके उत्पादों से पर्यावरण का संरक्षण करने में भी मदद मिलती है जिनमें रस्सी सुतली झाड़ू ब्रश डोरमैट गलीचे गद्दे आदि उत्पाद शामिल हैं जब भारत में कयर उद्योग समेत कयर एवं कयर उत्पादों के निर्यात के बाजारों का विकास करने के लिए संसद के अधिनियम 1953 का 45 के अंतर्गत भारत सरकार ने बर्ष 1954 में कयर बोर्ड का गठन किया था इसका उद्देश्य रोजगार सृजन एवं आय अर्जन करने के माध्यम से कयर उद्योग की वृद्धि एवं विकास का सम्बर्धन होता है उन्होंने यह भी बताया कि हमारे सारे प्रोडक्ट शुरू में बिक्री के लिए रखे जाएंगे जो यूको फ्रेंडली के साथ साथ कम कीमत पर आम जनता को उपलब्ध होंगे इस अवसर पर कयर बोर्ड निदेशक पी जी तोड़कर विपणन कयर बोर्ड भारत सरकार पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता भा ज पा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया राजेन्द्र प्रसाद सोनी अधिबक्ता हरीसिंह निरंजन जिला मंत्री अंजू अग्रवाल महिला नेत्री राजेश्वरी यादव पवन झा हिमांशु मिश्रा बाबूराम पाल अवध यादव सभाषद बिनोद सोनी अमित उपाध्याय सुशील दूरवार उर्फ मिरकू महाराज अनिरुद्ध कुमार मिश्रा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






