बुंदेलखंड की जनता भाजपा के अहिंकार को खंड-खंड कर देगी -अखिलेश यादव

May 14, 2024 - 18:32
 0  183
बुंदेलखंड की जनता भाजपा के अहिंकार को खंड-खंड कर देगी -अखिलेश यादव

 जिला संवाददाता के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई (जालौन)। जालौन-गरौठा व भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार के पक्ष में सपा मुखिया अखिलेश यादव विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की जनता भाजपा के अहिंकार को खंड-खंड कर देगी तथा भाजपा के गुरूर को बुंदेलखंड की जनता सबक सिखाने वाली है।दस साल केन्द्र तथा सात साल की भाजपा सरकार से हिसाब लेना है। विकास की योजनाओं को दूर रखा है।केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय तो दोगुनी नहीं की मगर महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी जिसने किसानों और गरीबों को लूटने का काम किया है। पूंजीपतियों के कर्ज माफ करने का काम किया मगर किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। सपा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।देश के किसान एमएसपी की मांग को लेकर के दिल्ली तक गया फिर भी भाजपा वालों ने किसानों कोई बात को नहीं सुना। एक लाख किसानों ने आत्महत्या कर डाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पेपर ली हो गये नौजवानों को नोकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर ब्यवस्था को खत्म किया जायेगा। भाजपा सरकार ने जानबूझकर अग्निवीर ब्यवस्था को लागू किया। अग्निवीर को सम्मान नहीं मिलेगा। भाजपा वालों की हर बात झूठी निकली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बोरी की चोरी कर डाली है।बोरी की चोरी पारले बिस्किट से सीख ली है।दवाईयां और डीजल तक महंगा हो गया है।भाजपा वालों ने सभी को वैक्सीन लगवा दी उन्हें हटेक हो रहा है लोग बीमार पड़ रहे है। वैक्सीन कंपनी वालों से पैसा वसूला तथा इंट्रोल बाँड की पोल खुल गयी है। अब भाजपा संविधान को मिटाने चाहती है हम सबको संविधान बचाने के तैयार रहना पड़ेगा यह बूथ को लूटने का काम कर रहे इस लूट भी भाजपा से बचाना है।हवाई जहाज, बैंक, बंदरगाह आदि भाजपा सरकार ने अपने करोड़पति मित्रों को बेच डाले।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनते ही हर गरीब महिला के खाते में प्रति वर्ष एक लाख रुपये के अलावा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती की जायेगी तथा किसानों की कर्ज माफी की जायेगी।अंत उन्होंने उपस्थित भारी जनसमूह से कहा कि इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी नारायणदास अहिरवार भारी संख्या वोट देकर भाजपा के पुराने खटारा इंजन को हटाना है। जिससे केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार काबिज हो सके।

जनसभा का संचालन सपा पूर्व अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने किया जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की।

जनसभा में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, राजू अहिरवार, गरौठा के पूर्व विधायक दीपक यादव, सपा प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, राघवेंद्र सिंह, गुड्डू रिजवी शहर उपाध्यक्ष कांग्रेस, शब्बीर हसन अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, बृजमोहन बब्लू नरछा, अमित अहिरवार नरछा, करन श्रीवास, प्रमोद राजपूत, भाकपा नेता रामसिंह चौधरी, का. राजीव कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, लाखन सिंह कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow