दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने किया प्रर्दशन

Jul 30, 2024 - 18:47
 0  61
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन ने किया प्रर्दशन

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और मोदी सरकार द्वारा जेल में उनके स्वास्थ्य के साथ किये जा रहे खिलवाड़ को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया के नेतृत्व में मंगलवार को कोतवाली उरई के पास स्थित गांधी चबूतरा पर विरोध प्रर्दशन किया गया। शिक्षक नेता गिरेन्द्र सिंह कछवाहा, भूपसिंह राजपूत जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, राजा बाबू जिला सचिव किसान मोर्चा, उदय यादव जिलाध्यक्ष युथ, गयप्रसाद पांचाल जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, सपा के वरिष्ठ अशोक गुप्ता महावली, कांग्रेस नेता रामकुमार वर्मा पिपरिया, डा. श्रृद्धा चौरसिया, जगदीश वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्रीराम वर्मा, शहर कांग्रेस. अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी, सपा जिला महासचिव जमालुद्दीन पप्पू, किशोर सिंह मामा, रामानंद राजपूत, गौरव चौधरी, गौतम विशाल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में सपा, कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow