शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण होते से यातायात ब्यवस्था धवस्त

Sep 3, 2024 - 19:17
 0  44
शहर के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण होते से यातायात ब्यवस्था धवस्त

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा से लेकर इंदिरा स्टेडियम चौराहा तक मुख्य मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। अभी फिलहाल शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा से पुरानी तहसील गेट तक एक साइड़ में करवाये जाने के कारण आधी सड़क को जाम कर रखा गया है। जिसकी बजह से इकतरफा बाहनों व आम जनता को जाने के रास्ता दिया गया है। जिसकी बजह से शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा से लेकर अम्बेडकर चौराहा तक एक तरफ का आवागमन बंद कर दिया गया है।जिसकी बजह से शहर के अंदर जाम की स्थित बिक्राल पैदा हो गयी है। आम जनता को गंतव्य स्थान पर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा व टैम्पो सवारी के साधन तक नहीं मिल पा रहे है।इसके साथ ही शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा को पूरी तरह से पुलिस यातायात के बेरियर लगा कर बंद कर रखा गया है। जिससे आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल अभी शहर के लोगों को इस समस्या से निजात मिलती नहीं दिखाई दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow