बसपा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने अम्बेडकर चौराहा पर अपने समर्थकों के साथ डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Sep 5, 2024 - 18:25
 0  159
बसपा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने अम्बेडकर चौराहा पर अपने समर्थकों के साथ डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश सरकार की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने जनपद जालौन में संगठन को मजबूत बनाये जाने के उद्देश्य से बसपा जिलध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी को हटा कर पिछड़ा वर्ग के नेता एवं कदौरा क्षेत्र के अकबर-इटौरा से जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल को जिले की कमान सौप कर पिछड़ी समाज के लोगों को जोड़ने का काम कर दिखाया है।इस मौके पर नवनियुक्त जिलध्यक्ष अतरसिंह पाल ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने उन्हें सौपी है उसे बखूबी निभाने में किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जायेगी तथा संगठन को गांव-गांव मजबूत करने के लिए सभी समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया जायेगा।जिसमें सभी संगठन के लोगों के सहयोग की जरूरत होगी।

डा. बृजेश जाटव झांसी मंडल प्रभारी, अतरसिंह पाल बसपा जिलध्यक्ष, संजय गौतम पूर्व जिलध्यक्ष, भगवतीशरण पांचाल, डा. देवेंद्र अहिरवार, छुना पाल, नगर पालिका अध्यक्ष जगजीवन अहिरवार कालपी, मिथलेश बरसार, विधानसभा अध्यक्ष उरई किशुनलाल पाल, जितेन्द्र दयालु जिला प्रभारी, उदयवीर सिंह नन्ना, अमित भारती, आनंद कुमार परिहार, रामसनेही बाबू जी, मऩोज कुमार याज्ञिक जिला पंचायत सदस्य सहित सैकडों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow