प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर लंच बॉक्स किये वितरित

Sep 20, 2024 - 20:13
 0  46
प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर लंच बॉक्स किये वितरित

कोंच (जालौन) नगर में बाढ़ से प्रभावित चार मुहल्लों के पीड़ितों से प्रभारी मंत्री ने मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उन्हें लंच बॉक्स वितरित करते हुए सरकार द्वारा उपलब्ध हर सम्भव सहायता दिलाये जाने का भरोसा दिया

          दिन शुक्रवार को प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नगर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और उन्होनें आने वाली परेशानी के बारे में बिस्तार पूर्वंक चर्चा की जिसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपते हुये सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया इसके बाद प्रभारी मंत्री ने राहत शिविरों में जाकर वहां पर उपस्थित बाढ़ पीड़ितों से दवा खाना एवं अन्य आवश्यक सामग्री के बारे में पूंछते हुए उन्हें भोजन की थालियां प्रदान कीं और भोजन की गुणबत्ता परखने के लिए राहत शिविर में ही बैठकर अपने सहयोगियों के साथ भोजन किया इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्साधिकारी एन डी शर्मा उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ई ओ नगर पालिका पवन किशोर मौर्य नगर बिभाग से अभिमन्यु यादव आर आई सुनील यादव कोतवाल अरुण कुमार राय एस एस आई अभिलाष मिश्रा एस आई अशोक कुमार वर्मा एस आई आजित खान लेखपाल सदर अखलेश कुशवाहा भा ज पा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया सभाषद अशोक गुर्जर रवि कांत कुशवाहा सादाव अंसारी अमित उपाध्याय नरेंद्र विश्वकर्मा शीलू निरंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow