नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल के स्वागत में उमड़े सैकड़ों बसपाई
जिला संवाददाता
अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) बसपा सुप्रीमो एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के अनुमोदन पर पूर्व बसपा के विधानसभा उरई के अध्यक्ष रहे उनकी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देखते हुए बसपा का जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल के आगमन पर सैकड़ों की संख्या बसपा के कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर फूलमालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का भब्य स्वागत किया इसके उपरांत नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल ने अपने समर्थकों के साथ शहर के अम्बेडकर चौराहा पर पहुंच डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जालौन रोड़ मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के बगल में स्थित चंद्रकांता गेस्ट में उपस्थित बसपा नेताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चला जायेगा। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें सौपी है उसे ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने का काम करूंगा। जिसमें किसी भी प्रकार कोताही नहीं बरती जायेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, डा. देवेन्द्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल, छुन्ना पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, उदयवीर सिंह दोहरे नन्ना, शैलेन्द्र बड़ागांव, अवधेश निरंजन, जगजीवन अहिरवार, जितेन्द्र दोहरे, राममिलन चमारी, बब्लू चौधरी, सौरभ चौधरी, अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य मनोज याज्ञिक, विमल प्रजापति जिला पंचायत सदस्य, सोमेन्द्र पाल, रफीउद्दीन पन्नू, पूरन पाल बघौरा, शैलेन्द्र बड़ागांव सहित सैकड़ों की संख्या बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंसेट--
सरकार पैलेस में 17 को बसपा की जिला स्तरीय बैठक उरई (जालौन)। बसपा सुप्रीमो बहन मायावती का 15 जनवरी को विशाल जन्मदिन दिवस मनाया जाना है जिसकी तैयारियों को लेकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशुन लाल पाल की अध्यक्षता में जेलरोड स्थित सरकार पैलेस में बसपा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा।
What's Your Reaction?