मकर संक्रांति पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने असहायों को बांटे कंम्बल

Jan 14, 2025 - 18:18
 0  82
मकर संक्रांति पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने असहायों को बांटे कंम्बल

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन  मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व कालपी में परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजारों भक्तों ने यमुना मैया में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी समेत समाजसेवियों ने कम्वल का वितरण किया। 

स्थानीय नगर के कबीर आश्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कोरी के संयोजकत्व में आयोजित कंम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए सभी लोगों को पुण्य के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में शशिकांत सिंह चौहान ,नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, राकेश यादव, संजीव उपाध्याय, संजय राठौर अश्विनी महाराज, बाबू सिंह यादव, रविंद्र कोरआदि लोगों ने असहायों तथा जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। यमुना नदी के तट में स्थित बिहारी घाट में न्यू भारत कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश वर्मा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अमर सिंह चंदेल आदि समाजसेवियों के द्वारा कंबल वितरण किया गया। समाज सेवी संस्था घुमंतू हंसतू क्लब के संस्थापक जय खत्री के नेतृत्व में समाजसेवियों के द्वारा भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे। 

फोटो- असहायों को कम्वल वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow