विधायक निधि से बनने वाले श्मशान घाट का हुआ सर्वे

अमित गुप्ता
कालपी जालौन ।स्थानीय नगर में बहने वाली यमुना नदी के किनारे शवदाह के लिए विधायक निधि से शमशान स्थल का निर्माण करने के लिए समाजसेवियों तथा इंजीनियरों के द्वारा सर्वे किया गया। इसके लिए जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मालूम होकर की यमुना नदी के किनारे अलग-अलग स्थान में कई घाट बने हुए हैं।घाटो के नजदीक शबों का दहन किया जाता है। लेकिन उचित प्रबंध न होने से शव यात्रा में शामिल नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। कालपी क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने यमुना नदी के तटवर्ती बाई घाट में शमशान स्थल बनाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया तथा कई लोगों के द्वारा मांग उठाई गई। विधायक विनोद चतुर्वेदी में के द्वारा तत्काल प्रभाव से विधायक निधि से शमशान स्थल बनाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता वजेंद्र सिंह विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी समाज सेवी शशिकांत सिंह चौहान आदि ने वाई घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा जल्द ही सर्वे रिपोर्ट तथा एस्टीमेट तैयार करने के लिए कवायत तेज कर दी है। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि जल्द ही बाय घाट में शमशान स्थल का निर्माण किया जाएगा। ताकि जनता को परेशानी ना उठाने पड़े।
फोटो- प्रस्तावित शमशान स्थल निर्माण के लिए यमुना तट पर सर्वे करते टीम
What's Your Reaction?






