मैंगो डे के मौके पर "आम" की भूमिका में आए नन्हें बच्चों में दिखाई दिया भारी उल्लास

Jul 22, 2023 - 15:41
 0  16
मैंगो डे के मौके पर "आम" की भूमिका में आए नन्हें बच्चों में दिखाई दिया भारी उल्लास

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

दिवियापुर औरैया। जनपद के दिवियापुर में स्थित पी बी आर पी एकेडमी में आज नेशनल मैंगो डे मनाया गया,सुबह जब छोटे-छोटे बच्चे मँगो डे पर आम की भूमिका में आम बनकर स्कूल पहुंचे तो उनका उत्साह देखने लायक था। सभी बच्चे पीले कपड़े व आम की वेशभूषा में आए। नन्हें बच्चों के लिए यह एक मीठी रसदार सुबह थी। 

बताते चलें कि आज प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने खुशी-खुशी स्कूल परिसर में प्रवेश किया जो पीले रंग की खूबसूरत पोशाकें पहने बहुत खूबसूरत लग रहे थे।दिन की शुरुआत शिक्षकों द्वारा छात्रों को फलों के राजा आम के बारे में बताने के साथ हुई, शिक्षकों ने बताया कि आम की पैदावार के मामले में भारत दुनिया का सरताज है, दुनियाभर में आम की करीब 1400 किस्में पाई जाती हैं, इसमें से करीब 1000 के आसपास की किस्में भारत में पैदा की जाती हैं. भारत में लंगड़ा, दशहरी, तोतापरी, सफेदा, चौसा, अल्फांसो आदि तमाम तरह के आम बिकते हैं,शिक्षकों ने छात्रों को पीले रंग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। 'पीला', धूप का रंग आशा और खुशी का प्रतीक है जो ताजगी, सकारात्मकता, प्रकाश और खुशी देता है।

ज्ञात हो कि वहीं सीनियर बच्चों में विद्यालय परिसर में इंटर हाउस डिस्प्ले बोर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,सभी सदनों को क्रमशः गंगा, यमुना, रवि, ब्रह्मपुत्र सदन को अलग अलग विषय आवंटित किए गए। सभी चार सदनों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक एवं सौंदर्य कौशल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की, ब्रह्मपुत्र हाउस ने चंद्रयान -3 विषय पर रचनात्मक प्रस्तुति पेश कर इंटर हाउस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विजयी घोषित किया गया।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक इंजी. दिनेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य सौरव कश्यप,प्रशांत पुरवार, योगेंद्र सिंह,रूपेन्द्र यादव,विकास यादव, भदौरिया, सुमैंना, संगीता दीक्षित, रूचि,अनामिका, ऋचा, दिव्या, निशा गीतांजलि समेत अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow