नगर विकास को लेकर किन्नर सम्प्रदाय ने विधायक को सौंपा पत्र
![नगर विकास को लेकर किन्नर सम्प्रदाय ने विधायक को सौंपा पत्र](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202307/image_870x_64bbc344db448.jpg)
कोंच(जालौन) पूर्व काल से ही नगर पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है और इसके विकास के लिए की भी राजनेता आवाज नहीं उठा रहा है जबकि नगर क्षेत्र से ही बर्तमान में केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे पद पर आसीन है फिर भी नगर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है इसी को लेकर किन्नर समाज ने माननीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन को सौंपते हुए बताया कि हमारे नगर की सबसे बड़ी समस्या यातायात की है जिस पर रेलवे लाइन नगर तक तो है लेकिन अगर इसका मार्ग बढ़ जाएगा तो नगर का विकास सम्भव है वहीं नगर के मुख्य मार्गों को फ़ॉर लाइन या टू लाइन सड़क के द्वारा ग्वालियर से जोड़ दिया जाए जिससे यातायात सुगम होगा किन्नर समाज ने मुख्यमंत्री से नगर विकास कराये जाने की मांग की है इस दौरान सलमा बाई सरोज बाई रुखसार बाई आदि मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)