उपमुख्यमंत्री पर सपा की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का पुतला फूंका

कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और भारतीय सेना के विंग कमांडर की जाति पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन सोमवार को नगर में समाजवादी पार्टी का पुतला फूंका।
नगर के मारकंडेश्वर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने 'समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद' और 'जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी' के नारे लगाए
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी और माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सेना के जवानों और उपमुख्यमंत्री की जाति पर सवाल उठाना देश की एकता के खिलाफ है उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जानबूझकर समाज में विभाजन फैलाने की कोशिश कर रही है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की जातिगत टिप्पणियां जारी रहीं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अमित उपाध्याय नरेश वर्मा मनीष नगरिया राघवेंद्र निरंजन बादाम कुशवाहा प्रदीप वर्मा दीपक गर्ग बेटू सौरभ पुरवार बाबू राम पाल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






