लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर,महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का हुआ आयोजन

May 28, 2025 - 19:43
 0  48
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर,महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अमित गुप्ता 

कदौरा जालौन 

कदौरा/जालौन लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विकास खंड के सभागार में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झांसी क्षेत्र की एमएलसी रमा निरंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा माँ सरस्वती एवं लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया

संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर केवल एक शासिका नहीं थीं, बल्कि वे सामाजिक न्याय, सेवा भावना, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं उन्होंने कहा कि आज की नारी अब कमजोर नहीं रही, वह हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ी होकर सफलता अर्जित कर रही है अहिल्याबाई का जीवन आज भी नेतृत्व, सेवा और महिला गरिमा का मार्गदर्शन करता है

भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन संघर्ष, सेवा और आदर्शों की गाथा है। पति की मृत्यु के बाद भी उन्होंने न केवल प्रशासन की बागडोर संभाली, बल्कि समाज सुधार और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण में भी अनुकरणीय कार्य किए

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, अरुण मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविकांत शिवहरे, शिप्पू शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, कदौरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शाहू, कालपी मंडल अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी राघवेंद्र कुशवाहा,शशिकांत निराला,अमित शिशौदिया,व्रज विहारी पाल,जगदीस पाल,नरसिंह दास, जगभान,वीना शुक्ला,कुसुम राठौर, हाशिम खान,सचिव मुजाहिर खान,आदि ग्राम प्रधान समेत अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow