यमुना नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ तथा गोताखोरों ने निकाला

अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शेखपुर गुढ़ा में यमुना नदी में 5 जून को युवक के डूबने की घटना हो गयी थी। दूसरे दिन शुक्रवार को एसडीआरएफ एवं गोताखोरों ने नदी में युवक के शव को बरामद कर लिया।
ज्ञात हो कि गुरुवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढा मे अपनी रिश्तेदारी में बुधवार को,मथुरा जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के विशंभर गांव से नारायण एवं उनकी पत्नी नीरज अपने भाई कान्हा 22 वर्ष आए थे। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे कान्हा यमुना नदी में नहाते समय यमुना नदी में डूब गया था। यमुना नदी में डुबे युवक की खोजबीन के लिये गोताखोरों तथा एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, कोतवाल परमहंस तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर मुहम्मद अशरफ,उप निरीक्षक रामजी लाल की मौजूदगी में गोताखोरों तथा एसडीआरएफ की टीम ने यमुना की जलधारा से डूबे युवक कान्हा के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर करके पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।
फोटो - यमुना नदी में डुबे युवक की खोजबीन में जुटे लोग
What's Your Reaction?






