ग्राम विकास अधिकारी पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सच या साज़िश ?

Jun 7, 2025 - 06:57
 0  254
ग्राम विकास अधिकारी पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सच या साज़िश ?

कोंच, जालौन। कोंच विकास खंड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) पर एट थाना क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला सचिव की चप्पलों से पिटाई करती दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, सचिव किसी कार्यवश गांव पहुंचे थे और ग्राम प्रधान के घर जा रहे थे। उसी दौरान गांव की एक महिला ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने मौके पर ही सचिव की चप्पलों से पिटाई कर दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सचिव को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर में सचिव पर अशोभनीय हरकत करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन ये मामला संदिग्ध नज़र आ रहा है क्या कोई व्यक्ति राह चलते छेड़खानी करेगा वो भी दिन दहाड़े इसमें किसी साज़िश की बू नज़र आ रही है क्योंकि कुछ समय पहिले कुछ लोगो ने सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला था हो सकता है यह घटना उसी का परिणाम हो फिलहाल ये जाँच के बाद पता चलेगा

सीओ  परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि महिला द्वारा ग्राम सचिव के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कोंच बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा ने कहा कि सचिव से उनकी बातचीत हुई है, जिसमें सचिव ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए महिला पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है। बीडीओ का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow