जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण की घोषणा हुई ० धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर होगा पौधारोपण

Jun 11, 2023 - 16:59
 0  30
जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण की घोषणा हुई ० धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर होगा पौधारोपण

वीरेंद्र सिंह सेंगर

औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 11 जून 2023 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे को यमुना तट पर स्थित राम झरोखा पर पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ज्ञान सक्सेना ने की, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण पर हम सभी जीव आश्रित हैं, हमारे जीवन में पेड़-पौधों का मेहती योगदान है, इनसे हम सभी को प्राणवायु प्राप्त होती है, पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है, छाया, लकड़ी, फल, फूल, मेवा व दुर्लभ औषधियां आदि तमाम वनस्पतियां पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती है, उन्होंने लोगों से कहा कि अपने बच्चों के जन्मोत्सव वैवाहिक सालगिरह व अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण कर उसकी देखभाल करें, तथा लोगों से अपील करते हुए कहा *"कि जब हम जमाने से विदा लेंगे तो एक पेड़ लेकर जलेंगे, अभी वक्त है धरती का कर्ज उतार दो यारो, जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो-जीते जी एक पेड़ लगा दो यारो।"* गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे ज्ञान सक्सेना ने कहा कि प्रकृति के साथ जरूरत से ज्यादा छेड़छाड़ करने से पर्यावरण को अनवरत हो रहे नुकसान को देखने के लिए अव कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है, समूचे विश्व में दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए बंजर इलाकों, रेगिस्तान व पेड़-पौधे विहीन जंगल इस बात का प्रमाण है कि हम लोग अपनी धरती और पर्यावरण की देखभाल जिम्मेदारी से नहीं कर पा रहे हैं, जिससे पर्यावरण असंतुलन का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा हैं, जल संकट गहराता जा रहा है, इस विषय पर जन-जागरूकता अभियान के साथ बहुत ही गंभीरता से चिंतन और मंथन करने की आवश्यकता है। गोष्ठी को भीमसेन सक्सेना, डॉ.मिथुन मिश्रा, मनीष पुरवार(हीरु), देवेंद्र गुप्ता, मोहित अग्रवाल(लकी) आदि लोगों ने संबोधित किया। पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए *क्लीन औरैया, ग्रीन औरैया तथा यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण का पूजा अर्चना के उपरांत शुभारंभ किया गया,* जिसकी शुरुआत आज यमुना तट पर पीपल, बरगद, पकड़िया व नीम आदि के पौधों का पौधा रोपण कर की गई, जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत यमुना तट स्थल, शहर के प्रमुख मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा, ईदगाह, महाविद्यालयों, आवास विकास स्थित पार्को, स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों तथा शहर के प्रमुख मार्गों पर औषधि, फल, फूल छायादार लंबी आयु के सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पौधों का बृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने व अधिक से अधिक पौधारोपण करने की शपथ भी ली, समापन पर योग प्रशिक्षक डॉ. मिथुन मिश्रा द्वारा हास्य योग कराया गया, जिसमें लोग हा..हा..करके खूब हंसते रहे। आयोजन में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्त अधिकारी तेज बहादुर वर्मा, मनीष पुरवार (हीरु), अर्पित दुबे एडवोकेट, अनूप बिश्नोई, दिनेश शिवहरे, संजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल(लकी), पर्यावरण प्रहरी गौरव शुक्ला, अर्पित गुप्ता, जय यादव, सतीश पोरवाल, यमुना मैया के सेवादार रज्जन बाल्मीकि आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow