यमुना मैया के तट में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

Aug 17, 2025 - 19:58
 0  41
यमुना मैया के तट में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का धूमधाम से हुआ आयोजन

कालपी जालौन  धर्म नगरी कालपी में जन्माष्टमी के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम धूमधाम पूर्वक आयोजित किए गए। यमुना नदी कालपी के तट पर स्थित बांके बिहारी जी मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह धूमधाम पूर्वक संपन्न हुआ। देर रात तक पूरा परिसर जयकारो किनारो से गूंजता रहा। 

बांके बिहारी जी मंदिर केला घाट कालपी के परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में बीती शाम को 7 वजे मथुरा एवं कानपुर से पधारे संस्कृत पार्टी के कलाकारों सुनील दोसर, रेनू कोयल, शीतल काव्य अमन सांवरिया अजीत गुप्ता आदि ने अपनी अपनी रचनाओं से भगवान कृष्ण की कविताओं गीतों से महफिल में समा बांध दिया। देर रात तक चले धार्मिक कार्यक्रम में कृष्ण कन्हैया के नारे तथा जयकारों से भक्त झूम उठे। इस मौके पर शरद तिवारी, नारायन द्विवेदी, रब्बू यादव, आशीष यादव, भूरा, राजेन्द्र यादव, मनीष, ओम यादव, गंगाराम प्रजापति आदि लोग मौजूद रह

लड्डू गोपाल यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने किया स्वागत 

कालपी(जालौन)

 जन्माष्टमी के पावन पर्व पर धर्म नगरी में शक्तिपीठ मां वनखंडी देवी मन्दिर के महंत जमुना दास महाराज की अगुवाई में लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा निकाली गई।

क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी तथा नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में बनखंडी धाम से शाम 5 बजे सैकड़ो भक्त गाजे बाजे के साथ लड्डू यात्रा शुरू हुई। भगवान कृष्ण के भजनों पर थिरकते नाचते गाते चल रहे भक्तों के उत्साह और भक्ति का नजारा दिखाई दिया।वनखंडी देवी से प्रारम्भ हुई यात्रा पुराने बस स्टैंड, कालपी महाविद्यालय टरनंनगंज बाजार,रानी लक्ष्मीबाई चौराहे प पहुंचने पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव ने अपने आराध्य बांके बिहारी जी की आरती उतारी तथा भक्तों को मिष्ठान वितरणकिया। फुलपावर चौराहे पर दयानंद विद्यालय परिवार व रविंद्र पुरवार, विशाल पोरवाल ,सहित तमाम भक्तों ने भी भव्य स्वागत किया।यात्रा फुलपावर से होते हुए दुर्गा मंदिर कोतवाली स्टेशन रोड से गणेश मंदिर, स्टेट बैंक से मुख्य बाजार होते हुए खोया मंडी के बाद पुन: वनखंडी देवी मे समापन किया गया। रास्ते में हर जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतारी और स्वागत किया। उक्त अवसर पर बिधायक बिनोद चतुर्वेदी नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, सभासद सुनील पटवा, सभासद कपिल शुक्ला, धर्मेंद्र पाल आलमपुर रितु ठाकुर, रविंद्र श्रीवास्तव उर्फ डब्बू वकील,भगवान दास खटीक,हर्षित खन्ना,कल्लू पुरवार, कन्हैया मिश्रा, रविंद्र यादव ,अनिल आचार्य जी ,रामेंद्र त्रिपाठी, भारत सिंह यादव, सुबोध द्विवेदी, बुलबुल पाठक, अश्वनी तिवारी, ,नीतू गुप्ता ,भूरे महाराज, राघवेंद्र सिंह जादौन, पवनदीप निषाद प्रधान, बबलू राणा ,कोमल सिंह ठाकुर, पुष्पेंद्र सिंह सेगर ,अमित पांडे आकाश साहू सहित सैकड़ो भक्तों ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow