कस्तूरवा गांधी आवासीय वालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Oct 13, 2025 - 17:40
 0  4
कस्तूरवा गांधी आवासीय वालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोंच (जालौन) नगर के हाटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मैं दिन सोमवार को नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जिसमें छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषणों के माध्यम से नारी शक्ति के महत्व को उजागर किया कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी एक रूप अनेक वही सृजन है वही शक्ति है वही प्रेरणा है उन्होंने यह भी कहा कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में विद्यालय परिवार द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है क्योंकि नारी शक्ति हमारे समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है उन्होंने बालको से आवाह्न करते हुए कहा कि शिक्षा आत्मविश्वास और स्वावलंबन को जीवन का आधार बनाएं इसी कड़ी में विद्यालय की वार्डन वंदना वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं को न केवल सुरक्षा और सम्मान प्रदान करता है बल्कि उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का भी संकल्प है उन्होंने बताया कि समाज में नारी केवल प्रेरणा नहीं बल्कि सृजन और परिवर्तन की धुरी है वही कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर बनो का नारा गूंजता रहा इस दौरान विद्यालय परिवार और छात्राएं मौजूद रहीं वहीं कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow