दर्दनाक हादसा - कपड़े सुखाने गई महिला की करंट लगने से मौत

Aug 5, 2023 - 17:26
 0  110
दर्दनाक हादसा - कपड़े सुखाने गई महिला की करंट लगने से मौत

कोंच(जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में एक दुखद घटना उस समय घट गई जब महिला धोए हुए कपड़ों को सूखने के लिए फैला रही थी उसी समय कपड़ों के लिए बंधे तार में बिधुत करेंट प्रवाहित हो गया और उसी की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भदेवरा निवासिनी जानकी पत्नी सुरेंद्र कुमार उम्र करीब 55 बर्ष दिन शनिवार को कपड़े धोने के उपरांत कपड़ों को सुखाने के लिए घर में बंधे लोहे के तार पर फैला रही थी तभी उसमें बिधुत करेंट आ गया और कपड़े गीले होने के कारण बिधुत करेंट ने जानकी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गयी जब जानकी अचेत होकर जमीन पर गिरी तो उस समय पति सुरेंद्र कुमार बाजार सब्जी लेने गया हुआ था तभी कोई पड़ोसी कार्य वस सुरेंद्र के घर गया तो उसने जानकी देवी को अचेत अवस्था मे देखा तो उसने गांव वालों एवं सुरेंद्र की घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचे पति व पड़ोसियों ने जानकी को आनन फानन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर डॉक्टरों ने जानकी देवी को देखते ही मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना पर बरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और शव का निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही में जुट गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow