वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार
![वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफतार](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202308/image_870x_64d394095a38a.jpg)
ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन
उरई (जालौन)। अपराधियों व अपराध पर रोकथाम के लिए वांछित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना डकोर पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । दिनांक 08 अगस्त को मुखबिर की सटीक सूचना पर मु अ सं 116/2023 धारा 452/328/376/504/506 भादवि व 67 आईटीएक्ट थाना डकोर में वांछित अभियुक्त देवांशु गुप्ता उम्र 36 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार निवासी तुलसीनगर उरई को 9:30 बजे बरसार रोड उरई ग्राम बरसार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का कई मामलों में लिप्त होने का अपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार करने बाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार थाना कोटरा , थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार पटेल थाना डकोर, कांस्टेबल मानवेंद्र थाना कोटरा, कांस्टेबल रिषि सिंह थाना कोटरा, कांस्टेबल शिव प्रसाद थाना डकोर,कांस्टेबल राहुल थाना डकोर व महिला कांस्टेबल रीतेश थाना डकोर आदि शामिल रहे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)