जिलाधिकारी जालौन ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्राण की शपथ दिलाई

Aug 10, 2023 - 08:50
 0  107
जिलाधिकारी जालौन ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्राण की शपथ दिलाई

  ब्यूरो केके श्रीवास्तव जालौन

 उरई जालौन जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को अमृत काल के पंचप्रण की शपथ दिलाई गई -‘‘मै शपथ लेता हूॅ कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। मै शपथ लेता हूॅ कि गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

 मै शपथ लेता हूॅ कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा और इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूॅगा। मै शपथ लेता हूॅ कि देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूॅगा।

 मै शपथ लेता हूॅ कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करूंगा। मै शपथ लेता हूॅ कि देश के गौरव के एिल प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहॅूगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow