यमुना तट स्थित संत पथिक आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम हुआ संपन्न

अमित गुप्ता
संवाददाता
कालपी/ जालौन कालपी नगर के यमुना तट स्थित संत पथिक आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला प्रचारक शिवम जी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए अखंड भारत के निर्माण पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। रविवार को व्यास नगरी कालपी में पवित्र यमुना तट स्थित संत पथिक जी आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वन विहार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक शिवम जी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए बताया कि वन विहार का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रमुख कार्यक्रम है तथा यह कार्यक्रम वर्ष में एक बार जरूर होता है इसमें संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे अखंड भारत के निर्माण से संबंधित जानकारी देते हुये विस्तृत प्रकाश डाला तथा लोगों का अपनी ओर ध्यान आकृष्ट किया इससे पूर्व भारत माता का पूजन ध्वज वंदना ध्वज प्रणाम व खेलकूद के कार्यक्रम संपन्न हुये। इसके उपरांत सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद को ग्रहण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से लल्लू राम गुप्ता,सुरेश शास्त्री,रमेश तिवारी,राजेश गुप्ता एडवोकेट,सन्दीप गुप्ता,प्रेम कुमार गुप्ता,राघवेन्द्र सिंह जादौन,सुबोध द्विवेदी,मोहन शुक्ला,मनीष पाल, विवेक निगम,गिरजा कांत बुधौलिया,सीताराम गुप्ता,प्रदीप तिवारी,सत्येन्द्र सिंह चौहान, अवधेश तिवारी,अर्जुन जी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






