प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Sep 30, 2023 - 17:32
 0  169
प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कोंच(जालौन) भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित का प्रथम आगमन पर शनिवार को नगर में स्थित गहोई भवन में भव्य स्वागत किया गया। जहा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट किए व फूल मालाओं से लाद दिया

केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन की उपस्थिति में कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया महामंत्री आशुतोष मिश्रा ओ पी कुशवाहा मनीष नगरिया जिला मंत्री अंजू अग्रवाल अर्चना सोनी नंदनी पटेल अंजू सिंह,संगीता पटेल राजेश्वरी यादव पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों युवा मोर्चा,किसान मोर्चा ने भव्य स्वागत किया वही मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने उन्हे अच्छे सफल अध्यक्ष के लिए शुभकामनाएं दी

कार्यकर्ताओं का अपने प्रति अटूट प्रेम देख जिला अध्यक्ष भाजपा उर्विज दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जिसके दम पर भारतीय जनता पार्टी अपने वादे पर कायम रहकर लगातार विकास करने में जुटी हुई है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अनिल बहुगुणा नरेश वर्मा राघवेंद्र निरंजन दीपक मिश्रा सौरभ पुरवार,दीपक गर्ग अजय कुशवाहा अनिल पटेल बादाम कुशवाहा रवि कुशवाहा नरेंद्र विश्वकर्मा श्याम किशोर गुर्जर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow