ग्राम लौना में कोटेदार फांसी पर झूला

Jun 16, 2023 - 17:32
 0  256
ग्राम लौना में कोटेदार फांसी पर झूला

कोंच(जालौन) ग्राम लौना गाँव में कोटेदार फांसी पर झूल कर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी 55 वर्षीय अशोक कुमार कुशवाहा पुत्र हरकिशुन वर्तमान में गाँव का कोटेदार था। शुक्रवार को तड़के सुबह 5 बजे के आसपास वह घर में अकेली मौजूद अपनी पत्नि को बगैर कुछ बताए चुपचाप घर से बाहर निकला और गाँव से बाहर स्थित अपने खेत की ओर चल दिया। उसने अपने खेत के ठीक बगल में स्थित वीरू के खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने जब उसे फांसी पर झूलता देखा तो हड़कंप मच गया और ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश पटेल को सूचना दी गयी। वहीँ सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार त्रिपाठी और सागर चौकी प्रभारी संजय पाल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अशोक के 2 विवाहित बेटे हैं जो बाहर रहकर काम धंधा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक कर्ज से परेशान था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow