मिशन शक्ति 4.0 के तहत गांव की महिलाओं को किया जागरूक।

Oct 16, 2023 - 11:17
 0  22
मिशन शक्ति 4.0 के तहत गांव की महिलाओं को किया जागरूक।

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन

उरई जालौन विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत हुसेपुरा जागीर में रामपुरा थाने से महिला शक्ति से दीप्ति यादव व उपनिरीक्षक संत किशोर शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत की महिलाओ के साथ संवाद स्थापित किया।इनमें पहला बिंदु महिला सुरक्षा पर जागरूकता का प्रसार करना ,जबकि दूसरा बिंदु विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना वहीं तीसरा बिंदु महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व फोरम के संबंध में जानकारी प्रदान करना रहा।

महिलाओं को कानूनों के प्रति दी जाएगी जानकारी पहले बिंदु यानी महिला सुरक्षा के तहत मुख्य संदेश महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाना होगा. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रमुख कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज निषेध, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम एवं भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध आदि की जानकारी देना होगा. उन्हें ये भी बताया जाएगा कि कैसे वे इन कानूनों का उपयोग करके अपने खिलाफ होने वाले अपराधों को रोक सकती हैं. 

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के लिए किया जागरूक

इसी तरह विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई चाहे वो मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हो, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग करेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी), राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर सेफ सिटी योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, यूपी भाग्य लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हो या महिला ई-हाट योजना. इन सभी योजनाओं के बारे में हर तरह की जानकारी देने के साथ ही इनका लाभ लेने के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इस विषय पर भी जागरूक करेंगी. 

हेल्पलाइन नंबर और फोरम के विषय में दी जानकारी।।

   ग्राम पंचायत की महिलाओं को महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और फोरम के संबंध में भी जानकारी प्रदान करेंगी. महिलाओं को वुमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्प लाइन नम्बर-1026. चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर -1098, वन स्टाप सेंटर-181 साइबर हेल्प लाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एंबुलेंस सेवा- 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय, राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गई।

उक्त मौके पर प्रधान योगेश कुमार, सचिव राम मोहन, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह ,कंपोजिट विद्यालय प्रधानाध्यापक उदय सिंह, पंचायत सहायक नितिन कुमार, पंचायत मित्र गोविंद नारायण ,आशा कार्यकत्री एवरन कुमारी ,आंगनबाड़ी कृष्णा देवी ,ग्राम सदस्य राधा रानी ,प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार सहित मातृशक्ति का समूह मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow